Skip to main content

मन को शांति और हमे सफलता कैसे मिलेगी-Motivational story in hindi

आज की दुनिया में हर इंसान सिर्फ अपना अपना देखने में लगा है। किसी को भी किसी और की चिंता नहीं है। थोड़ी सी भी दया आज किसी में बची नहीं है कभी धर्म के नाम पर लड़ रहे है तो कभी दौलत और लालच के नाम पर तो कभी अमीरी गरीबी के नाम पर ,….बस एकता और भाईचारे को तो जैसे हमने ज़मीं में दफ़न ही कर दिया है। दोस्तों वाकई अगर हम सब एक हो जाए तो किसी देश की इतनी हिम्मत नहीं की वो हमारी तरफ आँख उठा कर भी देख सके घर में घुसने की तो बात ही छोड़ दो । बस एक बार अगर हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई आपस मे है सब भाई भाई का नारा एक आवाज में लग जाए और हम सब देश के प्रति ,लोगो के प्रति, समाज के प्रति परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझ ले दोस्तों और जान ले की अगर हम सब एक साथ नहीं रहे तो हमारा देश और हम सब अपनी ताकत खो देंगे। शायद हम खुद ही अपने देश, अपने संस्कार , अपने समाज और अपने आप को खोखला और कमजोर कर रहे है। कोशिश करता हूँ एक कहानी के माध्यम से समझने की –
एक बार एक शरीर की सारी इन्द्रियाँ एकमत हुई और हड़ताल कर दी | इन्द्रियाँ मानती थी कि वो अथाह मेहनत करती है लेकिन फिर भी उन्हें उनका श्रेय नहीं मिलता और उन्होंने कहा सारा दिन मेहनत हम करें और मेहनत का सारा माल ये सारा पेट हजम कर जाए वो भी अकेला ये तो हमारे लिए असहनीय है | आँख कान नाक पांव सबने अपने अपने दल बना लिए सभी का कहना था कि अब वो लोग खुद कमाई करेंगे |उस कमाई को वो खुद खायेंगे और किसी दुसरे के साथ वो इसे साझा नहीं करेंगे ।
पेट ने सबको समझाया कि तुम लोग जितनी मेहनत करते हो और कमाकर मुझे खिलाते हो वो सब मैं तुम्ही को तो लौटा देता हूँ ताकि तुम लोग मजबूत बनो और इसलिए तुम अपनी हड़ताल करने का इरादा त्याग दो और इसमें भी तुम्हारा ही नुकसान है ये सही नहीं है लेकिन किसी ने भी उसकी एक नहीं सुनी |सभी इन्द्रियों ने कहा तुम तानाशाह हो और पेट की नहीं मानते हुए उन्होंने अपनी हड़ताल शुरू रखी और काम करना बंद कर दिया | पेट को कुछ नहीं मिलने के कारण शरीर ने रक्त रस कम हो गया और इन्द्रियां भी कमजोर होने लगी | सभी अंगो की शक्तियाँ भी कम होने लगी और धीरे धीरे पूरा शरीर कमजोर पड़ने लगा। तो अब इन्द्रियों को अपने किये पर पछतावा होने लगा और दिमाग ने उनको चेताया कि तुम्हारे काम करने के तुम्हारी मेहनत न केवल पेट भरता है बल्कि जो तुम उसके लिए करते हो वो उतना बल्कि उस से अधिक तुम्हारे पास लौट कर वापिस आता है | दूसरों की सेवा कर हम कभी घाटे में नहीं रहते बाकि ये हमेशा अच्छा होता है |तुम अपना कर्तव्य पूरा करो और तुम्हे उसका फल अवश्य ही मिलेगा | दिमाग की बाते सुनकर इन्द्रियां काम पर लौट आई | और फिर सारी इन्द्रियां स्वस्थ हो गई पूरा शरीर स्वस्थ हो गया और फिर तब से शरीर के सभी अंग एक साथ रह कर एक साथ काम करने लगे और एक दूसरे को ताकत देने लगे तो तो पाया कि शरीर भी स्वस्थ और ताक़तवर होते चला गया।
इसी प्रकार ये देश हमारा शरीर है और हम सब इसके अंग अगर हम अगर हम आपस में ही एक दुसरो के प्रति ईर्ष्या , द्वेष और बदले की भावना रखेंगे तो नुकसान पुरे शरीर को होगा और हर अंग को होगा। एक बनो नेक बनो और एक दूसरे को आगे बढ़ने की ताक़त दो , हो सके उतना सहयोग करो और फिर देखो देश को और हमारे मन को कितनी शांति और तरक्की मिलती है।

Comments

Popular posts from this blog

Motivational quotes with images in hindi

In this post, you get best Motivational quotes with images in Hindi, motivational images in Hindi, best motivational images in Hindi download, good morning motivational images in Hindi, success motivational images in Hindi

इतना सा ही है संसार

सबसे पहले मेरे घर का अंडे जैसा था आकार तब मैं यही समझती थी बस इतना सा ही है संसार। फिर मेरा घर बना घोंसला सूखे तिनकों से तैयार तब मैं यही समझती थी बस इतना सा ही है संसार। फिर मैं निकल गई शाखों पर हरी भरी थी जो सुकुमार तब मैं यही समझती थी बस इतना सा ही है संसार। आखिर जब मैं आसमान में उड़ी दूर तक पंख पसार तभी समझ में मेरी आया बहुत बड़ा है यह संसार। 

बिल गेट्स की सफलता की कहानी - Bill Gates Biography in Hindi

आज हम फिर एक बार आपके समक्ष एक ऐसे मनुष्य की जीवनी (Biography) लेकर प्रस्तुत हैं जिन्होंने अपने जीवन में अपनी  कड़ी मेहनत  से न केवल  सफलता  के शिखर को छुआ, अपितु इतनी प्रसिद्धि भी प्राप्त की कि वह कई लोगों के प्रेरणा स्रोत बन गए – इनका नाम है  “बिल गेट्स” (Bill Gates)  | बिल गेट्स को किसी परिचय कि आवश्यकता नहीं है, वह पूरी दुनिया में अपने कार्यों से जाने जाते हैं | हम सभी यह भली भांति जानते हैं कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ Software Company  “Microsoft”  की नींव भी  Bill Gates  के द्वारा ही रखी गयी है | आइये आज हम आपको बिल गेट्स की जीवनी ( Bill Gates Biography in Hindi ) की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हैं | बिल गेट्स का परिवार (Family of Bill Gates):- बिल गेट्स का वास्तविक तथा पूर्ण नाम विलियम हेनरी गेट्स ( William Henry Gates ) है | इनका जन्म  28 October, 1955  को वाशिंगटन के सिएटल में हुआ | इनके परिवार में इनके अतिरिक्त चार और सदस्य थे – इनके पिता विलियम एच गेट्स जो कि एक मशहूर वकील थे, इनकी माता मैरी मैक्‍सवेल गे...