Skip to main content

इतना सा ही है संसार

सबसे पहले मेरे घर का
अंडे जैसा था आकार
तब मैं यही समझती थी बस
इतना सा ही है संसार।

फिर मेरा घर बना घोंसला
सूखे तिनकों से तैयार
तब मैं यही समझती थी बस
इतना सा ही है संसार।

फिर मैं निकल गई शाखों पर
हरी भरी थी जो सुकुमार
तब मैं यही समझती थी बस
इतना सा ही है संसार।

आखिर जब मैं आसमान में
उड़ी दूर तक पंख पसार
तभी समझ में मेरी आया
बहुत बड़ा है यह संसार। 

Comments

Popular posts from this blog

Motivational quotes with images in hindi

In this post, you get best Motivational quotes with images in Hindi, motivational images in Hindi, best motivational images in Hindi download, good morning motivational images in Hindi, success motivational images in Hindi

बिल गेट्स की सफलता की कहानी - Bill Gates Biography in Hindi

आज हम फिर एक बार आपके समक्ष एक ऐसे मनुष्य की जीवनी (Biography) लेकर प्रस्तुत हैं जिन्होंने अपने जीवन में अपनी  कड़ी मेहनत  से न केवल  सफलता  के शिखर को छुआ, अपितु इतनी प्रसिद्धि भी प्राप्त की कि वह कई लोगों के प्रेरणा स्रोत बन गए – इनका नाम है  “बिल गेट्स” (Bill Gates)  | बिल गेट्स को किसी परिचय कि आवश्यकता नहीं है, वह पूरी दुनिया में अपने कार्यों से जाने जाते हैं | हम सभी यह भली भांति जानते हैं कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ Software Company  “Microsoft”  की नींव भी  Bill Gates  के द्वारा ही रखी गयी है | आइये आज हम आपको बिल गेट्स की जीवनी ( Bill Gates Biography in Hindi ) की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हैं | बिल गेट्स का परिवार (Family of Bill Gates):- बिल गेट्स का वास्तविक तथा पूर्ण नाम विलियम हेनरी गेट्स ( William Henry Gates ) है | इनका जन्म  28 October, 1955  को वाशिंगटन के सिएटल में हुआ | इनके परिवार में इनके अतिरिक्त चार और सदस्य थे – इनके पिता विलियम एच गेट्स जो कि एक मशहूर वकील थे, इनकी माता मैरी मैक्‍सवेल गे...