Skip to main content

नकलची कौवा - Motivational Hindi Story

mymotivationalhindistory


एक समय की बात है के पहाड़ की एक चोंटी पर एक बाज़ रहता था और वहां ही एक पेड़ पर एक कौआ रहता था। कौवा बहुत आलसी स्वभाव का था वो भोजन की तलाश में मेहनत भी नहीं करता था। वो हमेशा आराम से खाने के बारे में सोचा करता था वो बाज़ को शिकार करते देखता और मन ही मन सोचता के अगर वो भी बाज़ की तरह शिकार करना सीख जाये तो वो उसी पहाड़ी के नीचे
रहने बाले खरगोश का शिकार कर सकता है और कई दिनों तक वो आनंद से खाने का मजा लेगा। खरगोश के शिकार को लेकर कौवे के मुंह पानी आने लगता।

एक दिन कौवे ने तय कर ही लिया के वो बाज़ की तरह खरगोश का शिकार करके ही रहेगा। अगले दिन कौवे ने खरगोश को देखते ही पहाड़ी से उंची उडारी भरी। कौवे ने तेज़ी से नीचे की तरफ उड़ारी भरी और उसे झपटा मार कर उसे पकड़ने की कोशिश की और दूसरी तरफ ख़रगोश ने कौवे को देखते ही एकदम पहाड़ी में जाकर छुप गया। कौवा बड़ी तेज़ी से नीचे की तरफ आ रहा था और वो चटान से टकरा गया और कौवा वहीँ मर गया।



शिक्षा – इस कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है के हमें कभी भी बिना सोचे समझे किसी की नकल नहीं करनी चाहिए हमें अपनी कुशलता और क्षमता पर ही ध्यान देना चाहिए।

निवेदन : दोस्तों कहानी अच्छी लगी तो कृपया इसे अपने मित्रों के साथ share करना मत भूलें



Comments

Popular posts from this blog

Motivational quotes with images in hindi

In this post, you get best Motivational quotes with images in Hindi, motivational images in Hindi, best motivational images in Hindi download, good morning motivational images in Hindi, success motivational images in Hindi

इतना सा ही है संसार

सबसे पहले मेरे घर का अंडे जैसा था आकार तब मैं यही समझती थी बस इतना सा ही है संसार। फिर मेरा घर बना घोंसला सूखे तिनकों से तैयार तब मैं यही समझती थी बस इतना सा ही है संसार। फिर मैं निकल गई शाखों पर हरी भरी थी जो सुकुमार तब मैं यही समझती थी बस इतना सा ही है संसार। आखिर जब मैं आसमान में उड़ी दूर तक पंख पसार तभी समझ में मेरी आया बहुत बड़ा है यह संसार। 

अत्यधिक सफल लोगों की 10 आदतें - 10 Habits Of Highly Successful People in Hindi

1. Successful People Plan Their Day Before Going to Sleep. सफल लोगों की यह बहुत ही खास आदत है की वह अपना दिन एडवांस में ही प्लान कर लेते है, जी हाँ वह अपना पूरा दिन अगली रात ही प्लान कर लेते है की कल क्या – क्या करना है, कौन सा काम ज्यादा इम्पोर्टेंट है, कौन सा काम किस समय करना है और कब तक ख़तम कर लेना है । वे यह सब अपनी डायरी में नोट कर लेते है और इनके इस प्लानिंग की वजह से वह अपना दिन प्लान के मुताबिक  शुरू  और ख़तम करते है जिससे वे अपने समय का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर पाते है और इस वजह से उनका पूरा दिन ज्यादा सार्थक साबित होता है । Action Point  हर रात 5 – 6 ऐसे काम जो आप कल करना चाहते हो उसे अपनी डायरी में लिख ले । सुबह उठते ही उसमे से जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण काम है उसे पूरा करने में लग जाए । हर शाम बैठ के अपने पूरे दिन का विश्लेषण करे की आपने आज जो अपनी डायरी में लिखे थे उसमे से कितने काम किये और कोई काम छूट तो नहीं गया ।           2. Successful People Get Wake up Early. य...