Skip to main content

जिंदगी संतुलन बनाए रखने का खेल है-Best Motivational Story in hindi

आपने सर्कस में तनी हुई रस्सी पर चलने वाले व्यक्ति को देखा होगा। जरा कल्पना कीजिए उस तनी रस्सी पर चलने वाले व्यक्ति की। गद्दे से ढकी फर्स से कुछ फुट ऊपर रस्सी पर एक व्यक्ति खड़ा है। उसका उद्देश्य रस्सी के एक छोर से दूसरे छोर तक चलना है। अपना संतुलन बनाये रखने के लिए उसके हाथ में डंडा है। उसने अपने कंधो पर एक कुर्सी संतुलित की है और उस कुर्सी पर एक महिला बैठी है जिसने अपने माथे पर एक छड़ को संतुलित की है और उस छड़ पर एक प्लेट रखी है।
वह रस्सी पर चलने वाला व्यक्ति या कलाकार तब तक काम प्रारम्भ नहीं करता जब तक की उसके ऊपर रखी सारी चीज़े ठीक से जम नहीं जाती। इसके बाद हे वह धीरे धीरे और सावधानीपूर्वक दूसरे छोर पर जाने के लिए चलना प्रारम्भ करता है।
लेकिन चलते चले अगर उसे महसूस होता है की संतुलन बिगड़ रहा है तो वह थोड़ा रुक कर फिर से संतुलन बनता है। उस रस्सी पर चलने वाले व्यक्ति के लिए संतुलन ही सबकुछ होता है। अगर वह संतुलन बनाए रखने में असफल हो जाए तो वह निश्चित ही गिर जाएगा।
इसी तरह जिंदगी भी बहुत हद तक संतुलन बनाए रखने का खेल है वार्ना निचे गिरने में वक़्त नहीं लगता। हम अपने उद्देश्यों के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश कर रहे है। और अपनी जिंदगी में अलग अलग चीज़ो जैसे -पैसे , रिश्ते नाते , दोस्ती , समय के बीच संतुलन बनाते हुवे आगे बड़ रहे है।
हमसे ज्यादातर लोगो का संतुलन पैसो को लेकर ही बिगड़ता है। अगर हमारे पास प्रयाप्त धन न हो तो तो हमारा जीवन धन के पीछे भागने और दौड़ने वाला बन जाता है और हम उसी कार्य में लग जाते है।
हम अपने सारी ताकत को अपनी वित्तीय अवस्था सुधारने में लगा देते है। इस स्थिति में हम अपने परिवार , अपने दोस्तों , अपनी आध्यात्मिक और अपनी मानसिक आवश्यकताओं , यहाँ तक की अपने स्वास्थ की ऊर्जा को भी छीनकर लगाने लगते है। और ऐसी स्थिति में हम अपना उद्देश्य लक्ष्य को बिलकुल भूल जाते है और बस एक हे चीज़ ध्यान रहती है की बस किसी भी तरह अपनी आर्थिक स्तिथि को सुधार ले ताकि जीवन की गाड़ी पटरी पर आजाए इसके बाद हम अपनी सारी ताकत जीवन के तमाम दूसरे पहलुओ को सुधारने में लगा देंगे।
दोस्तों जीवन में संतुलन जरुरी है अगर आज आप एक पहलु पर ध्यान देते है और दूसरे पहलु पर ध्यान नहीं देते तो निश्चित ही आपका संतुलन बिगड़ेगा और आप जमीं पर होंगे। जीवन के हार पहलु को महत्व दो और सभी के बीच संतुलन बनाते हुए आपने लक्ष्य को प्राप्त करे। ऐसा करने पर आप पाएंगे की आपका जीवन कितना सुखमय है।

Comments

Popular posts from this blog

Motivational quotes with images in hindi

In this post, you get best Motivational quotes with images in Hindi, motivational images in Hindi, best motivational images in Hindi download, good morning motivational images in Hindi, success motivational images in Hindi

इतना सा ही है संसार

सबसे पहले मेरे घर का अंडे जैसा था आकार तब मैं यही समझती थी बस इतना सा ही है संसार। फिर मेरा घर बना घोंसला सूखे तिनकों से तैयार तब मैं यही समझती थी बस इतना सा ही है संसार। फिर मैं निकल गई शाखों पर हरी भरी थी जो सुकुमार तब मैं यही समझती थी बस इतना सा ही है संसार। आखिर जब मैं आसमान में उड़ी दूर तक पंख पसार तभी समझ में मेरी आया बहुत बड़ा है यह संसार। 

अत्यधिक सफल लोगों की 10 आदतें - 10 Habits Of Highly Successful People in Hindi

1. Successful People Plan Their Day Before Going to Sleep. सफल लोगों की यह बहुत ही खास आदत है की वह अपना दिन एडवांस में ही प्लान कर लेते है, जी हाँ वह अपना पूरा दिन अगली रात ही प्लान कर लेते है की कल क्या – क्या करना है, कौन सा काम ज्यादा इम्पोर्टेंट है, कौन सा काम किस समय करना है और कब तक ख़तम कर लेना है । वे यह सब अपनी डायरी में नोट कर लेते है और इनके इस प्लानिंग की वजह से वह अपना दिन प्लान के मुताबिक  शुरू  और ख़तम करते है जिससे वे अपने समय का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर पाते है और इस वजह से उनका पूरा दिन ज्यादा सार्थक साबित होता है । Action Point  हर रात 5 – 6 ऐसे काम जो आप कल करना चाहते हो उसे अपनी डायरी में लिख ले । सुबह उठते ही उसमे से जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण काम है उसे पूरा करने में लग जाए । हर शाम बैठ के अपने पूरे दिन का विश्लेषण करे की आपने आज जो अपनी डायरी में लिखे थे उसमे से कितने काम किये और कोई काम छूट तो नहीं गया ।           2. Successful People Get Wake up Early. य...