Skip to main content

चूहा दूर जा चुका था - Motivational hindi story

  एक चूहा किसान के घर में बिल बना कर रहता था. एक दिन चूहे ने देखा कि किसान और उसकी पत्नी एक थैले से कुछ निकाल रहे हैं. चूहे ने सोचा कि शायद कुछ खाने का सामान है.
उत्सुकतावश देखने पर उसने पाया कि वो एक चूहेदानी थी. ख़तरा भाँपने पर उस ने पिछवाड़े में जा कर कबूतर को यह बात बताई कि घर में चूहेदानी आ गयी है.
कबूतर ने मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि मुझे क्या? मुझे कौनसा उस में फँसना है?
निराश चूहा ये बात मुर्गे को बताने गया.
मुर्गे ने खिल्ली उड़ाते हुए कहा... जा भाई..ये मेरी समस्या नहीं है.
हताश चूहे ने बाड़े में जा कर बकरे को ये बात बताई... और बकरा हँसते हँसते लोटपोट होने लगा
.
उसी रात चूहेदानी में खटाक की आवाज़ हुई जिस में एक ज़हरीला साँप फँस गया था.
अँधेरे में उसकी पूँछ को चूहा समझ कर किसान की पत्नी ने उसे निकाला और साँप ने उसे डंस लिया.
तबीयत बिगड़ने पर किसान ने वैद्य को बुलवाया. वैद्य ने उसे कबूतर का सूप पिलाने की सलाह दी.
कबूतर अब पतीले में उबल रहा था.
खबर सुनकर किसान के कई रिश्तेदार मिलने आ पहुँचे जिनके भोजन प्रबंध हेतु अगले दिन मुर्गे को काटा गया.
कुछ दिनों बाद किसान की पत्नी मर गयी... अंतिम संस्कार और मृत्यु भोज में बकरा परोसने के अलावा कोई चारा न था......
चूहा दूर जा चुका था...बहुत दूर ...........
अगली बार कोई आप को अपनी समस्या बताये और आप को लगे कि ये मेरी समस्या नहीं है तो रुकिए और दुबारा सोचिये.... हम सब खतरे में हैं...
समाज का एक अंग, एक नागरिक खतरे में है तो पूरा देश खतरे में है...
स्वयं तक सीमित मत रहिये. .
सामाजिक बनिये...
और राष्ट्र धर्म के लिए एक बनें.!!!

Comments

Popular posts from this blog

Motivational quotes with images in hindi

In this post, you get best Motivational quotes with images in Hindi, motivational images in Hindi, best motivational images in Hindi download, good morning motivational images in Hindi, success motivational images in Hindi

इतना सा ही है संसार

सबसे पहले मेरे घर का अंडे जैसा था आकार तब मैं यही समझती थी बस इतना सा ही है संसार। फिर मेरा घर बना घोंसला सूखे तिनकों से तैयार तब मैं यही समझती थी बस इतना सा ही है संसार। फिर मैं निकल गई शाखों पर हरी भरी थी जो सुकुमार तब मैं यही समझती थी बस इतना सा ही है संसार। आखिर जब मैं आसमान में उड़ी दूर तक पंख पसार तभी समझ में मेरी आया बहुत बड़ा है यह संसार। 

अत्यधिक सफल लोगों की 10 आदतें - 10 Habits Of Highly Successful People in Hindi

1. Successful People Plan Their Day Before Going to Sleep. सफल लोगों की यह बहुत ही खास आदत है की वह अपना दिन एडवांस में ही प्लान कर लेते है, जी हाँ वह अपना पूरा दिन अगली रात ही प्लान कर लेते है की कल क्या – क्या करना है, कौन सा काम ज्यादा इम्पोर्टेंट है, कौन सा काम किस समय करना है और कब तक ख़तम कर लेना है । वे यह सब अपनी डायरी में नोट कर लेते है और इनके इस प्लानिंग की वजह से वह अपना दिन प्लान के मुताबिक  शुरू  और ख़तम करते है जिससे वे अपने समय का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर पाते है और इस वजह से उनका पूरा दिन ज्यादा सार्थक साबित होता है । Action Point  हर रात 5 – 6 ऐसे काम जो आप कल करना चाहते हो उसे अपनी डायरी में लिख ले । सुबह उठते ही उसमे से जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण काम है उसे पूरा करने में लग जाए । हर शाम बैठ के अपने पूरे दिन का विश्लेषण करे की आपने आज जो अपनी डायरी में लिखे थे उसमे से कितने काम किये और कोई काम छूट तो नहीं गया ।           2. Successful People Get Wake up Early. य...